हमारा विद्यालय गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित एक आवासीय गुरुकुल है, जहाँ बटुकों को अनुशासित, सुरक्षित एवं सात्विक वातावरण में रहते हुए वैदिक शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जाती है।

प्रत्येक विद्यार्थी हेतु स्वच्छ, हवादार एवं सुरक्षित शयन व्यवस्था, पलंग एवं भंडारण की सुविधा सहित।
प्रातः, मध्याह्न एवं सांयकाल तीनों समय शुद्ध सात्विक एवं पौष्टिक भोजन विद्यालय की अपनी रसोई में तैयार किया जाता है।
छात्रावास परिसर में चौकीदार एवं सुरक्षा प्रहरियों की नियुक्ति के साथ चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था।
प्रातःकालीन संध्या वंदन से लेकर रात्रि विश्राम तक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अनुशासित दिनचर्या का पालन।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा एवं डॉक्टर परामर्श की व्यवस्था।
वेद अध्ययन, स्वाध्याय एवं आधुनिक विषयों की तैयारी हेतु शांत एवं उपयुक्त वातावरण वाला अध्ययन कक्ष।
शुद्ध पेयजल, स्वच्छ स्नानघर एवं शौचालय की नियमित सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था।
प्रातःकालीन योगाभ्यास, व्यायाम एवं खेलकूद हेतु खुला परिसर, जिससे विद्यार्थियों का शारीरिक विकास सुनिश्चित हो।
कृपया ध्यान दें: छात्रावास में प्रवेश एवं ठहराव विद्यालय के अनुशासन नियमों के अंतर्गत होगा। अभिभावकों से अनुरोध है कि विद्यार्थी से मिलने हेतु विद्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं प्रक्रिया का पालन करें। छात्रावास शुल्क की जानकारी हेतु शुल्क संरचना पृष्ठ देखें।
"गुरुकुल में निवास ही सच्ची शिक्षा की नींव है" — अनुशासन, सेवा एवं सादगी के साथ जीवन जीना सिखाता है छात्रावास।